Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

धर्म रक्षा के संदेश से प्रेरणा लेने का आह्वान

By वीएसके डेस्क July 25, 2026
समाचार
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
किशनगढ़बास । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भिवाड़ी जिला के तत्वावधान में सिखों के नौवें गुरु एवं हिन्द दी चादर के नाम से विख्यात श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादी दिवस के अवसर पर गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा, किशनगढ़ बास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाम 3 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सिख समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह मग्गो (प्रांत संघ चालक, जयपुर प्रांत) रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, बलिदान एवं धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य के लिए अपने प्राण न्योछावर कर इतिहास में अमिट उदाहरण स्थापित किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से गुरु जी के जीवन मूल्यों को अपनाने तथा समाज में एकता, सेवा और सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। उनके बलिदान दिवस पर आयोजित इस संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को उनके जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से अवगत कराया गया। संगोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

Related Articles

नशे की पहुंच छोटे कस्बों और शिक्षण परिसरों तक, भावी पीढ़ी को बचाने समाज जागरण जरूरी : निंबाराम

नशा व्यक्ति ही नहीं परिवार और आने वाली पीढ़ियों को भी करता है प्रभावित

Sep 27, 2026

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026