संविधान दिवस पर 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान के अद्यतन संस्करणों का विमोचन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विज्ञान भवन में किया विमोचन, कहा- भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक समावेशिता का उत्सव है यह पहल
By
वीएसके डेस्क
November 27, 2026
समाचार › देश-विशेष
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों का सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में विमोचन किया। उन्होंने इसे भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए कहा कि सभी अनुसूचित भाषाओं में संविधान की उपलब्धता देश की भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक समावेशिता का उत्सव है।
उपराष्ट्रपति ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि भारत में भले ही अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन देश के विचार, आकांक्षाएं और कार्य राष्ट्रसेवा के लिए एकजुट रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान का विमोचन 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को साकार करता है। यह पहल वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को भी मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।