Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

मनसा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

वक्ता बोले वैदिक काल से ही नारी को श्रेष्ठ स्थान

By चंद्रशेखर April 07, 2026
समाचार
मनसा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
जयपुर, 07 अप्रैल। मरुधरा नारी सशक्तिकरण संगठन (मनसा), जयपुर महानगर की ओर से महिला दिवस एवं ‘महिला कृषक वर्ष-2026’ के उपलक्ष्य में सोमवार को एसएसजी पारीक गर्ल्स कॉलेज के सेमिनार हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही महिला कृषकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला कृषक संतोष खदेर, रूबी पारीक, मोनिका गुप्ता, राजबाला मीना, रजनी राठौड़ सहित वनवासी क्षेत्र में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कार्यरत पूर्णिमा गरासिया तथा लोक कला क्षेत्र की पल्लवी कृष्णन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की वाइस प्रिंसिपल डॉ. सोनिका सक्सेना रहीं, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मनु शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि वैदिक काल से ही महिलाओं को समान ही नहीं, बल्कि कई मामलों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त रहा है। पारीक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी ने इस अवसर पर ओजस्वी कविता प्रस्तुत की। मनसा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीता अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महिलाएं सशक्त हैं, आवश्यकता केवल अपनी शक्ति को पहचानने की है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह सचिव डॉ. सीमा दायमा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कोषाध्यक्ष शालिनी राव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूजा शर्मा, सुमन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

गुरु का संकल्प ही दुनिया बदलता आया है : बाबूलाल

गुरु पूर्णिमा पर 'गुरु वंदन कार्यक्रम' में बोले प्रांत प्रचारक, शिक्षकों को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति

Jul 28, 2026

ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान और सशक्तिकरण पर सेवा भारती की कार्यशाला आयोजित

अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

Jul 27, 2026

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर झुंझुनूं में निकली 'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' युवा मैराथन

Jul 25, 2026

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

धर्म रक्षा के संदेश से प्रेरणा लेने का आह्वान

Jul 25, 2026