Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भोपाल में आचार्य समयसागर जी महाराज से मिले मोहन भागवत, स्वावलंबन और समाज सेवा पर हुई चर्चा

करीब एक घंटे तक चातुर्मास स्थल पर रहे संघ प्रमुख, भोपाल में बन रहे जिनालय का भी किया अवलोकन

By वीएसके डेस्क October 29, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भोपाल में आचार्य समयसागर जी महाराज से मिले मोहन भागवत, स्वावलंबन और समाज सेवा पर हुई चर्चा
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भोपाल में वर्षायोग चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे तक चातुर्मास स्थल पर रहे भागवत ने आचार्य संघ के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भोपाल में निर्माणाधीन जिनालय का भी अवलोकन किया। संवाद में समाज सेवा, शिक्षा, स्वावलंबन, जीवदया और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर भोपाल जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। जैन समाज की ओर से डॉ. भागवत का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

गौशाला से शिक्षण संस्थानों तक के प्रकल्पों पर चर्चा

मुलाकात के दौरान आचार्य श्री समयसागर जी महाराज से प्रेरित विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी प्रकल्पों पर चर्चा हुई। इनमें दयोदय गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास, हथकरघा केंद्रों के जरिए श्रमिकों को रोजगार और स्वावलंबन से जोड़ने की पहल, प्रतिभास्थली शिक्षण संस्थान और आयुर्वेदिक चिकित्सालय शामिल रहे। इसके साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर बन रहे पाषाण जिनालयों का भी उल्लेख हुआ। इन प्रकल्पों के माध्यम से जीवदया, संस्कारयुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, श्रम की गरिमा और भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज को किया याद

संवाद के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में आचार्य श्री के अंतिम दर्शन से जुड़ी अपनी स्मृतियां भी साझा कीं। आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, करुणा, स्वदेशी और स्वावलंबन के आदर्शों के लिए जाना जाता है। उनसे प्रेरित सेवा कार्य आज भी समाज कल्याण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सान्निध्य में हुई इस मुलाकात में आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक दायित्वों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

Related Articles

भारतीय संस्कृति में दुनिया को देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी: मोहन भागवत

शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन; बोले- ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा पुरुषार्थ

Nov 25, 2026

संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्त और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना: रामलाल

नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय (विशेष) शुरू, देशभर से 500 कार्यकर्ता ले रहे प्रशिक्षण; 16 दिसंबर को होगा समापन

Nov 23, 2026

लोकमंथन 2026: जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक लोक संस्कृति का महाकुंभ

24 समानांतर सत्रों में होगा लोकविमर्श, रोमा-यजीदी समुदायों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Nov 19, 2026

घोष वादन में दिखा अनुशासन और सामूहिकता का सामर्थ्य, डॉ. भागवत बोले- संस्कारित समाज से बनेगा महान देश

जोधपुर में संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर ‘मरु निनाद 2026’ का समापन; 15 हजार से अधिक स्वयंसेवक और परिजन हुए सम्मिलित, घोषवादकों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

Nov 16, 2026

जयपुर में 501 कुंडीय संस्कार महायज्ञ, एक हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का प्रण

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रहे मुख्य अतिथि, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी

Oct 31, 2026

समाज परिवर्तन के लिए पूरे समाज को साथ लाना होगा: अतुल लिमये

इंदौर में संघ के चरैवेति एकत्रीकरण में बोले सह सरकार्यवाह, संगठन के विस्तार के साथ समाज के आचरण में बदलाव पर दिया जोर

Oct 29, 2026