Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

वामपंथी हिंसा का कुरूप और सड़ांध से भरा चेहरा उजागर करते सी. सदानंदन मास्टर

By चंद्रशेखर February 03, 2026
लेख
वामपंथी हिंसा का कुरूप और सड़ांध से भरा चेहरा उजागर करते सी. सदानंदन मास्टर
यूँ तो केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विरुद्ध कम्युनिस्ट हिंसा नई बात नहीं है। अविभाजित सीपीआई ने गुरु गोलवलकर द्वारा संबोधित संघ की पहली सभा पर ही हमला किया था। फिर 1950 में हुई सबरीमाला मंदिर में आगजनी, मंदिर को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। 1969 के थालास्सेरी दंगे और हत्याएं भी भुलाए नहीं भूलते। आज राज्यसभा में इसी कम्युनिस्ट हिंसा को झेलने वाले नवनिर्वाचित सांसद “सी. सदानंदन मास्टर जी” ने बजट सत्र के दौरान ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे सदन को झकझोर दिया। उन्होंने अपने कृत्रिम (नक़ली) पैर सदन की मेज़ पर रखे और उस अमानवीय घटना का उल्लेख किया, जब वामपंथी हिंसा ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। सदानंदन मास्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक थे। वे कम्युनिस्ट-प्रभावित क्षेत्रों में संघ का कार्य कर रहे थे, गाँव-गाँव प्रवास कर हिंदुत्व की चेतना जगा रहे थे। यही बात कम्युनिस्टों को असह्य लगी। एक दिन शाखा से लौटते समय, उन्हें रास्ते में घेर लिया गया। ज़मीन पर पटककर कुल्हाड़ी से उनके दोनों पैर घुटनों तक काट दिए गए। इतना ही नहीं… ताकि वे दोबारा जुड़ न सकें… उन्हें घसीटते हुए जंगल में फेंक दिया गया। यह कोई साधारण हिंसा नहीं थी, यह वैचारिक नफ़रत की पराकाष्ठा थी। आप विश्वास नहीं करेंगे… जब उनके पैर काट दिए गए और उन्हें लगभग 400 किलोमीटर दूर कोच्चि के अस्पताल ले जाया जा रहा था और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण लगभग सभी को विश्वास था कि वे जीवित नहीं बचेंगे। जिसकी गोद में उनका सिर था— वह संघ के जिला संपर्क प्रमुख था, आज प्रांत स्तर का दायित्व निभा रहे हैं । उसने देखा कि सदानंदन मास्टर कुछ बुदबुदा रहे हैं। उसे लगा, शायद हमलावरों का नाम बता रहे हों। वह कान पास ले गए… लेकिन वे ये पंक्तियाँ गुनगुना रहे थे “क्या हुआ जो एक पत्ता टूटकर गिरा ज़मीन पर, कल नई कोंपलें आएँगी, नव पर्णों से सजेगा वृक्ष। एक सदानंद गिरा मातृभूमि पर, दूसरा सदानंद आएगा हिंदू राष्ट्र गौरव-वैभव नित आगे बढ़ता जाएगा।” ईश्वर की कृपा से वे जीवित बचे। पैर चले गए… लेकिन संकल्प नहीं। उन्होंने कृत्रिम पैर लगाए और संघ कार्य पहले से अधिक दृढ़ता से जारी रखा।आज, राज्यसभा में खड़े होकर,उन्होंने पूरे देश और दुनिया को दिखा दिया कि वामपंथी हिंसा कितनी कुरूप, कितनी नीच और कितनी सड़ांध से भरी हुई है। यह भाषण नहीं था यह जीवित सत्य का उद्घोष था।

Related Articles

तुम्हारी आस्था का कोई मूल्य नहीं, क्योंकि तुम हिन्दू हो?

हिन्दू धार्मिक स्थलों, परंपराओं और आस्थाओं से जुड़े विवाद आखिर कब तक? बहुसंख्यक समाज को अपनी सांस्कृतिक अस्मिता और अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा

Nov 25, 2026

सड़क कोई न्यायालय नहीं है

क्या यही नया चलन बनने जा रहा है कि जो भी राजधानी को ठप कर सके, वही हमारी संस्थाओं की शर्तें तय करे?

Nov 20, 2026

आंवला नवमी : पेड़ की छांव में छिपा है सर्दियों से लड़ने का आयुर्वेदिक विज्ञान

आंवला है प्रकृति का अमूल्य उपहार, च्यवनप्राश है आयुर्वेद का अनुपम रसायन

Nov 18, 2026

भगवान बिरसा मुंडा : स्वधर्म, स्वाभिमान और स्वाधिकार के अमर उद्घोषक

अंग्रेजी सत्ता, शोषण और सांस्कृतिक विस्मृति के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित करने वाले बिरसा मुंडा ने धर्म-जागरण को सामाजिक सुधार और अधिकारों के संघर्ष से जोड़ा। उनका जीवन केवल एक राजनीतिक विद्रोह की कथा नहीं, बल्कि अपनी परंपरा, प्रकृति और अस्मिता के प्रति जागृत समाज के निर्माण का प्रेरक अध्याय है।

Nov 15, 2026