Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

By वीएसके डेस्क September 07, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस
जयपुर, 7 सितंबर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस जयपुर में कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में सोमवार को न मंच था, न भाषण और न औपचारिक समारोह। इसके बजाय परिषद ने हाईकोर्ट परिसर में 100 किलो लड्डू बांटकर न्यायालय परिवार के हर वर्ग के साथ स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। खास बात यह रही कि मिठाई सिर्फ अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रही। न्यायालय कर्मचारी, सफाईकर्मी और अपने मामलों के लिए हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता भी इस आयोजन का हिस्सा बने। आयोजन के जरिए परिषद ने न्यायालय परिसर में काम करने वाले हर व्यक्ति को समान आत्मीयता और सम्मान देने का संदेश दिया। प्रांत महामंत्री डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम को जानबूझकर मंचीय औपचारिकताओं से दूर रखा गया। उद्देश्य था कि अधिवक्ताओं और न्यायालय परिवार के विभिन्न वर्गों के बीच सीधा संवाद, भाईचारा और समरसता मजबूत हो। परिषद की उच्च न्यायालय इकाई ने इस दौरान संगठन की स्थापना के उद्देश्यों और विधि क्षेत्र में उसकी भूमिका को भी रेखांकित किया।

दो दिन पहले ही जुटे थे 350 से ज्यादा अधिवक्ता

स्थापना दिवस से दो दिन पहले दिल्ली रोड स्थित रंगीला महादेव मंदिर परिसर में अधिवक्ता सह-भोज भी आयोजित किया गया। इसमें 350 से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया। राजस्थानी परंपरा के अनुरूप दाल-बाटी-चूरमा परोसा गया। आयोजन का मकसद केवल साथ बैठकर भोजन करना नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के बीच आपसी संबंध और आत्मीयता मजबूत करना तथा राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देना था।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026

विभाजन की त्रासदी से वर्तमान चुनौतियों तक का स्मरण जरूरी: बाबूलाल

‘और देश बंट गया’ नाटिका ने जगाई विभाजन की पीड़ा, संगोष्ठी में अखंड भारत, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र प्रथम की भावना पर हुआ मंथन

Aug 14, 2026