Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां वार्षिक अधिवेशन जयपुर में संपन्न

By चंद्रशेखर December 22, 2025
समाचार › संघ व विविध संगठन
जयपुर, 22 दिसंबर
जयपुर, 22 दिसंबर| अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां वार्षिक अधिवेशन जयपुर के आर्मी के सप्तशक्ति सभागार में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया गया। अधिवेशन में देशभर से लगभग 500 पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक शामिल हुए। 19 दिसंबर को छोटी टोली की बैठक हुई, जिसमें परिषद द्वारा अब तक किए गए सैनिक कल्याण कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी वर्ष के बजट पर विचार-विमर्श किया गया। 20 दिसंबर को अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा किया गया। वहीं 21 दिसंबर को समापन सत्र की अध्यक्षता सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का 26वां वार्षिक अधिवेशन जयपुर में संपन्न
बैठक में परिषद के गत वर्ष के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार कर बजट का निर्धारण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी ने सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबंधन और स्वदेशी के महत्व सहित पंच परिवर्तन के विषयों की जानकारी दी और इन पर अमल करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने वर्तमान में भारतवर्ष के पड़ोस एवं देश के भीतर चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों से सजग, सचेत रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर ने जोशीला उद्बोधन देते हुए सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समापन अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उपस्थित वीर नारियों एवं युद्ध में हताहत पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026