Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

अधिवक्ता परिषद ने डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर उच्च न्यायालय परिसर में बांटी 'समरसता खीर', भव्य आयोजन से रहा परहेज

By चंद्रशेखर April 13, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
अधिवक्ता परिषद ने डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर उच्च न्यायालय परिसर में बांटी 'समरसता खीर', भव्य आयोजन से रहा परहेज
डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अधिवक्ता परिषद,राजस्थान जयपुर प्रांत की उच्च न्यायालय इकाई ने न्यायालय परिसर में एक अनूठी पहल की। परिषद ने किसी भी तरह के भव्य कार्यक्रम या मंचीय आयोजन से परहेज करते हुए 'समरसता खीर' का वितरण किया। इस अवसर पर परिषद ने डॉ. अम्बेडकर के संदेश 'शिक्षित, संगठित और संघर्षशील' को आत्मसात करते हुए सरलता से यह आयोजन किया। प्रांत महामंत्री अभिषेक सिंह ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम अधिवक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और उन्हें डॉ. अंबेडकर जयंती के महत्व के बारे में जानकारी देना था। उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते थे कि मंचीय कार्यक्रमों और नारेबाजी के बीच बाबा साहब का मूल संदेश छूट जाए। इसलिए हमने 'मंचीय कार्यक्रम' न करके सीधे अधिवक्ताओं से मिलने और उनके बीच समरसता का प्रतीक खीर वितरित करने का निर्णय लिया।" इस दौरान उच्च न्यायालय परिसर में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी इसे सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला बताया। इस अवसर अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबा और गुरुचरण सिंह गिल भी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने भी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर खीर का वितरण किया।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026