Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

स्वयंसेवकों में संगठन कौशल विकसित करने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग : निंबाराम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का उद्घाटन

By डॉ. ईश्वर बैरागी May 18, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
स्वयंसेवकों में संगठन कौशल विकसित करने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग : निंबाराम
जयपुर, 18 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का सोमवार को राजापार्क, जयपुर में औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और दायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ग का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। निंबाराम ने कहा कि शाखा संघ कार्य का आधार है तथा शाखा के माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास होता है। शाखा व्यक्ति निर्माण का माध्यम है और व्यक्ति निर्माण से ही समाज एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है। स्वयंसेवकों को समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ आत्मीयता और समरसता का भाव रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का जीवन सरल, विनम्र, अनुशासित और समाजहितकारी होना चाहिए। संगठन कार्य में अहंकार का कोई स्थान नहीं है, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की भावना आवश्यक है। स्वयंसेवकों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखते हुए अपने आचरण से समाज में विश्वास उत्पन्न करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में खेल, गीत, प्रार्थना, व्यायाम और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है। वर्ग में अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को व्यवहार में उतारने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
स्वयंसेवकों में संगठन कौशल विकसित करने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग : निंबाराम
उद्घाटन सत्र में उपस्थित स्वयंसेवकों से निंबाराम ने राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज को संगठित और संस्कारित बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र में 12 स्थानों पर 14 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे है। इनमें 10 संघ शिक्षा वर्ग, तीन घोष वर्ग और एक कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम शामिल है। इन वर्गों में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, तरुण तथा विभिन्न व्यवसायों से जुड़े स्वयंसेवक प्रशिक्षण रहे हैं। राजस्थान क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) जयपुर के राजापार्क में आयोजित हो रहा है। यह वर्ग 7 जून तक चलेगा। इसमें राजस्थान क्षेत्र के 279 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह आलोक कुमार सहित अखिल भारतीय एवं क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों का प्रवास होगा।

Related Articles

भारतीय संस्कृति में दुनिया को देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी: मोहन भागवत

शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन; बोले- ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा पुरुषार्थ

Nov 25, 2026

संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्त और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना: रामलाल

नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय (विशेष) शुरू, देशभर से 500 कार्यकर्ता ले रहे प्रशिक्षण; 16 दिसंबर को होगा समापन

Nov 23, 2026

लोकमंथन 2026: जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक लोक संस्कृति का महाकुंभ

24 समानांतर सत्रों में होगा लोकविमर्श, रोमा-यजीदी समुदायों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Nov 19, 2026

घोष वादन में दिखा अनुशासन और सामूहिकता का सामर्थ्य, डॉ. भागवत बोले- संस्कारित समाज से बनेगा महान देश

जोधपुर में संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर ‘मरु निनाद 2026’ का समापन; 15 हजार से अधिक स्वयंसेवक और परिजन हुए सम्मिलित, घोषवादकों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

Nov 16, 2026

जयपुर में 501 कुंडीय संस्कार महायज्ञ, एक हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का प्रण

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रहे मुख्य अतिथि, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी

Oct 31, 2026

भोपाल में आचार्य समयसागर जी महाराज से मिले मोहन भागवत, स्वावलंबन और समाज सेवा पर हुई चर्चा

करीब एक घंटे तक चातुर्मास स्थल पर रहे संघ प्रमुख, भोपाल में बन रहे जिनालय का भी किया अवलोकन

Oct 29, 2026