Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा दें- मोहिनी मोहन मिश्र

By वीएसके डेस्क June 28, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा दें- मोहिनी मोहन मिश्र
जयपुर, 28 जून। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा है कि रेलवे विभाग की ओर से कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा किसानों को दें। किसान विकास के लिए ज़मीन देने के लिए मना नहीं कर रहें हैं लेकिन मुआवज़ा 4 गुणा दिया जाना आवश्यक है । क्योंकि उनका रोज़गार आप छिन रहे हैं ।यह बात मिश्र ने रविवार को आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय किसान संघ कीं जयपुर प्रांत की बैठक के समापन समारोह में कही।अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मिश्र ने कहा कि देश में जहां भी रासायनिक खाद्य से अन्न उत्पादन नहीं हो रहा है , वहाँ भी कैंसर जैसी बीमारी के मरीज़ पाए गए हैं । जाँच करने के बाद पता चला कि सरकार की ओर से चावल और गेहूं वितरित किया जा रहा है ।उससे कैंसर बीमारी फैल रही है । सत्र से पहले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा राष्ट्र सनातन राष्ट्र है। ना इसका आदि है न अनादि है। हमारे किसान खुशहाल होंगे तब ही जगत खुशहाल होगा । सिद्धांत और व्यवहार में समन्वय होता है तब परिणाम अच्छे आते हैं । इस बैठक में अखिल भारतीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष छोगालाल सैनी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चितौड प्रांत संगठन मंत्री परमानंद,जयपुर प्रांत अध्यक्ष कालूराम बाँगड़ा, प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार, महामंत्री सांवरमल सोलेट, कोषाध्यक्ष शिव शंकर, प्रांत मंत्री लटुर सिंह, डालचंद ,समर सिंह,श्रीचंद सिद्ध,गौ सेवा प्रमुख बृजमोहन, प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया आदि मौजूद थे ।
कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवज़ा चार गुणा दें- मोहिनी मोहन मिश्र

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026