Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, 252 प्रतिभागियों एवं 49 टीमों ने दिखाई प्रतिभा।

By चंद्रशेखर July 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, 252 प्रतिभागियों एवं 49 टीमों ने दिखाई प्रतिभा।
जयपुर, 19 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पौंड्रिक नगर, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय "स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव" का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। महोत्सव में 252 खिलाड़ियों ने एकल प्रतियोगिताओं तथा 49 टीमों ने टीम प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली परिचय दिया। खेल महोत्सव का शुभारंभ जयपुर महानगर के सह कार्यवाह रूपसिंह के सान्निध्य में हुआ। दूसरे दिन आयोजित टीम प्रतियोगितियों का संचालन एवं मार्गदर्शन जयपुर महानगर के सह महानगर कार्यवाह अशोक शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी जाह्नवी मेहरा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्रभाव के विकास का सशक्त आधार हैं। उन्होंने स्वस्थ, सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी, चक्रिका छू, रस्सा-कस्सी, वलय गोल सहित विभिन्न पारंपरिक भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पौंड्रिक नगर की सभी बस्तियों से खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव का संयोजन पुष्पेंद्र राठौड़ ने किया, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व नगर संघचालक वैद्य केदारनाथ शर्मा ने संभाला। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन के अंत में सभी स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026