Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

तीन दिवसीय अ.भा. प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में आज से प्रारंभ

46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित

By वीएसके डेस्क July 10, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
तीन दिवसीय अ.भा. प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में आज से प्रारंभ
बेलगावी, कर्नाटक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक बेलगावी में आज प्रातः प्रारंभ हुई। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्य योजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्तूबर 2026 तक चलेंगे।
तीन दिवसीय अ.भा. प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में आज से प्रारंभ

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026