Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

प्रताप नगर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

By चंद्रशेखर April 12, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
प्रताप नगर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
12 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रताप नगर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रताप नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्रमुख वक्ता भारत भूषण,अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने उद्बोधन में भारत के सांस्कृतिक राष्ट्र स्वरूप, सामाजिक समरसता एवं संगठित समाज की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है, जो युगों से विश्व को दिशा प्रदान करती आई है। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों—जनसंख्या असंतुलन, शिक्षा की दिशा, सामाजिक विखंडन एवं सांस्कृतिक विस्मरण पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक से राष्ट्र जीवन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांगानेर महानगर संघचालक आशीष गुप्ता, प्रताप नगर संघचालक अजय शर्मा उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित प्रमुखजनों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026