Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भारतीय नारी का आदर्श माता सीता, जीजा माता जैसी स्त्रियां है जो कि शिवाजी जैसी संतानों को गढ़ती हैं: नर्मदा इंदौरिया

राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत का प्रवेश वर्ग संपन्न।

By चंद्रशेखर June 01, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भारतीय नारी का आदर्श माता सीता, जीजा माता जैसी स्त्रियां है जो कि शिवाजी जैसी संतानों को गढ़ती हैं: नर्मदा इंदौरिया
राष्ट्र सेविका समिति जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रवेश वर्ग का समापन समारोह रविवार को सायं संपन्न हुआ। वर्ग के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण, अनुशासन, संगठनात्मक कार्य एवं सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रम समापन समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह में समिति की सेविकाओं ने मान वंदना,योग,दण्ड,यष्टि,योगचाप , नियुद्ध की प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रभाव एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया। समारोह में आर्य कॉलेज समूह की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पूजा अग्रवाल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थिति रही एवं प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख नर्मदा इंदौरिया ने मुख्य वक्ता के रूप में सेविकाओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता नर्मदा इन्दौरिया ने कहा कि भारतीय नारी का आदर्श माता सीता, अहिल्या बाई होलकर, झांसी की रानी, जीजा माता जैसी स्त्रियां है जो कि शिवाजी जैसी संतानों को गढ़ती हैं और तेजस्वी हिन्दू राष्ट्र का निर्माण में संलग्न होती हैं। सांस्कृतिक समिश्रण के इस युग में सचेत और सावधान रहते हुए पुरातन संस्कृति ही विश्व को सुखी और कल्याण करने वाली है, यही भारतीय विचार है।
भारतीय नारी का आदर्श माता सीता, जीजा माता जैसी स्त्रियां है जो कि शिवाजी जैसी संतानों को गढ़ती हैं: नर्मदा इंदौरिया
प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ ने समिति की 90 वर्ष की अनवरत यात्रा के बारे में बताया। वर्ग का प्रतिवेदन वर्गाधिकारी नीलम पुनार द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति समाज जीवन में संस्कार, संगठन एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने हेतु निरंतर कार्यरत है। प्रवेश वर्ग के माध्यम से सेविकाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रनिष्ठा का विकास किया जाता है। 15 दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम में संघबंधु, गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
भारतीय नारी का आदर्श माता सीता, जीजा माता जैसी स्त्रियां है जो कि शिवाजी जैसी संतानों को गढ़ती हैं: नर्मदा इंदौरिया

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026