Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

'हम सब एक हैं’, यह एकत्व की अनुभूति वर्ग में प्राप्त होती है – अतुल लिमये जी

नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का शुभारम्भ

By चंद्रशेखर May 12, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
'हम सब एक हैं’, यह एकत्व की अनुभूति वर्ग में प्राप्त होती है – अतुल लिमये जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर के महर्षि व्यास सभागार में प्रारंभ हुआ। शताब्दी वर्ष में हो रहे वर्ग के उद्घाटन अवसर पर सह सरकार्यवाह तथा वर्ग के पालक अधिकारी अतुल लिमये, सह सरकार्यवाह रामदत्त तथा जयपुर प्रांत संघचालक व वर्ग के सर्वाधिकारी महेंद्र सिंह मग्गो उपस्थित रहे। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वर्ग का शुभारम्भ किया। वर्ग में देशभर से 880 शिक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। प्रशिक्षण वर्ग में सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक परिवर्तन पर प्रशिक्षण दिया जाता है। सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा कि हमारा जन्म भारत में हुआ, संघ के संपर्क में आकर स्वयंसेवक बने और संघ शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय में सहभागी होना, यह हमारा सौभाग्य है। संघ की शताब्दी की यात्रा में उपहास, उपेक्षा, विरोध का सामना करना पड़ा। तीन बार प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के त्याग, संघर्ष और प्रसंगानुरूप बलिदान के कारण यह यात्रा संभव हुई है। सामान्य दिखने वाले स्वयंसेवकों के असामान्य कर्तृत्व ने संघ को बनाया। उन्होंने कहा कि संघ की व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया विकेंद्रित है। व्यक्ति निर्माण का महत्त्वपूर्ण हिस्सा तो संघ की प्रतिदिन की शाखा है। उसी तरह संघ शिक्षा वर्ग भी व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। 1927 से संघ शिक्षा वर्ग की शुरुआत हुई। समय के अनुसार वर्गों की पद्धति में परिवर्तन आया। लेकिन भारत हिन्दू राष्ट्र है, परम वैभव साध्य करने हेतु संपूर्ण समाज का संगठन का लक्ष्य, समाज संगठन के लिए व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया, यह तीन मूलभूत बातें नहीं बदली। नागपुर में आयोजन के कारण इस वर्ग का महत्व असाधारण है। शरीर के साथ मन की सिद्धता भी जरुरी है। वही प्रक्रिया इस वर्ग में होती है। उन्होंने कहा कि अमृत काल के चरण के साक्षी बनने का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है। इस कालावधी का पूर्ण उपयोग करना होगा। वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ अलग अनुभूति मिलती है। अलग-अलग प्रांतों के लोग साथ में रहते हैं। 'हम सब एक हैं’, यह एकत्व की अनुभूति वर्ग में प्राप्त होती है। गौतम बुद्ध जी ने कहा था कि मुक्ति का मार्ग मैं बताता हूँ, पर पहुँचते वही हैं जो उसी मार्ग का अनुसरण कर निरंतर चलते रहते हैं। अपने मार्ग पर चलने के लिए स्वयंसेवकों को सिद्ध करने के लिए इस वर्ग में तैयार किया जाता है। यह वर्ग अगले 25 दिनों तक चलेगा और आगामी 4 जून को समापन होगा। समापन के अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत जी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

भारतीय संस्कृति में दुनिया को देने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी: मोहन भागवत

शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन; बोले- ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा पुरुषार्थ

Nov 25, 2026

संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्त और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना: रामलाल

नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय (विशेष) शुरू, देशभर से 500 कार्यकर्ता ले रहे प्रशिक्षण; 16 दिसंबर को होगा समापन

Nov 23, 2026

लोकमंथन 2026: जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक लोक संस्कृति का महाकुंभ

24 समानांतर सत्रों में होगा लोकविमर्श, रोमा-यजीदी समुदायों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Nov 19, 2026

घोष वादन में दिखा अनुशासन और सामूहिकता का सामर्थ्य, डॉ. भागवत बोले- संस्कारित समाज से बनेगा महान देश

जोधपुर में संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर ‘मरु निनाद 2026’ का समापन; 15 हजार से अधिक स्वयंसेवक और परिजन हुए सम्मिलित, घोषवादकों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

Nov 16, 2026

जयपुर में 501 कुंडीय संस्कार महायज्ञ, एक हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का प्रण

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रहे मुख्य अतिथि, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी

Oct 31, 2026

भोपाल में आचार्य समयसागर जी महाराज से मिले मोहन भागवत, स्वावलंबन और समाज सेवा पर हुई चर्चा

करीब एक घंटे तक चातुर्मास स्थल पर रहे संघ प्रमुख, भोपाल में बन रहे जिनालय का भी किया अवलोकन

Oct 29, 2026