Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान का 9 वाँ प्रदेश महाधिवेशन कोटा में प्रारम्भ

"भारत की आत्मा भारतीय साहित्यकारों में बसती है":ओम कृष्ण बिड़ला

By चंद्रशेखर May 30, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान का 9 वाँ प्रदेश महाधिवेशन कोटा में प्रारम्भ
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान का नौवां प्रदेश महाधिवेशन शनिवार कोटा के राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, तलवंडी में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ परिषद् गान से हुआ तत्पश्चात मां भारती और मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर इसकी विधिवत शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला ने कहा कि भारत की आत्मा भारत के साहित्यकारों में बसती है,उन्होंने रचनाकार के पावन दायित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की स्थापना का उद्देश्य भारतबोध, राष्ट्रभक्ति से युक्त भारतीयता रहा है जो अब 'आत्मबोध से विश्वबोध ' जैसे उदात्त वैश्विक मानवीयता के मापदंड पर खरा उतर रहा है। इस उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ. पवनपुत्र बादल ने भारतीय साहित्य के मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत भूमि महान साहित्यकारों और विचारकों की भूमि रही है,उन्होंने कवि कालिदास और तुलसीदास के काव्य में निहित विराट मानवीय मूल्यों पर बात की। इस सत्र का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रदेश महामंत्री डॉ केशव शर्मा ने किया। तृतीय सत्र में 'लोक मंथन की जानकारी,बाल साहित्य,युवा कार्य और लोक साहित्य ' पर चर्चा हुई। सत्र के विशिष्ट वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री भरत ठाकौर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ इंदु शेखर तत्पुरुष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अन्नाराम शर्मा ने विषय से संबंधित अपने विचार प्रकट किए। सत्र का संचालन आखिल भारतीय साहित्य परिषद् के जयपुर प्रान्त के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश भार्गव ने किया। चतुर्थ सत्र में ' आदर्श इकाई एवं वार्षिक कलेंडर पर चर्चा हुई तथा साहित्य परिषद् के साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। संध्याकाल में 'संघ विषय पर केंद्रित काव्य ' का प्रदेश भर से आए हुए कवियों ने काव्यपाठ किया, काव्य संध्या का संचालन कवि योगीराज योगी ने किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान का 9 वाँ प्रदेश महाधिवेशन कोटा में प्रारम्भ

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026