Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

जामडोली में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन सम्पन्न

अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम

By चंद्रशेखर May 30, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
जामडोली में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन सम्पन्न
राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रान्त द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रवेश वर्ग के अंतर्गत गुरुवार को जामडोली क्षेत्र में भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन शंकर लाल धानुका आदर्श विद्या मंदिर से प्रारम्भ होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर, गणेश चौक, बाबा बेकरी, संजय डिपार्टमेंटल स्टोर एवं गिरिराज स्टोर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। पथ संचलन में पारंपरिक गणवेश में शामिल सेविकाओं ने अनुशासनबद्ध कदमताल के साथ राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति एवं भारतीय संस्कृति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। संचलन के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति एवं संस्कारों का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सेविकाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने मातृशक्ति, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए समाज में संगठन और जागरूकता का आह्वान किया। उपस्थित नागरिकों ने भी सेविकाओं के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की। उल्लेखनीय है कि केशव विद्यापीठ, जामडोली में 17 मई से 31 मई 2026 तक राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रवेश वर्ग आयोजित किया जा रहा है। वर्ग में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई सेविकाएँ सहभागिता कर रही हैं। वर्ग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु विविध प्रशिक्षण एवं गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। वर्ग में 92 शिक्षार्थी एवं 43 कार्यकर्ता सहित कुल 121 सेविकाएँ उपस्थित हैं। प्रवेश वर्ग कार्यवाहिका श्रीमती वंदना गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति एवं मातृशक्ति के महत्व का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समिति निरंतर समाज जागरण एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जामडोली में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन सम्पन्न

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026