Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

वनांचल क्षेत्रों में लगेंगे 30 निःशुल्क मेडिकल कैंप

19-20 सितंबर को उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व डूंगरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलेगा सेवा अभियान

By चंद्रशेखर August 10, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
वनांचल क्षेत्रों में लगेंगे 30 निःशुल्क मेडिकल कैंप
जयपुर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद, जयपुर प्रांत की ओर से वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से 19 एवं 20 सितंबर को दो दिवसीय 30 निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर सहित विभिन्न वनवासी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में ग्रामीण एवं वनवासी समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिषद के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश अरोड़ा ने बताया कि सेवा अभियान में इस बार कुल 72 सदस्य भाग लेंगे। इनमें 23 डॉक्टर, 28 नर्सिंग एवं फार्मासिस्ट तथा 21 वनवासी कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी सदस्य 18 सितंबर को जयपुर से रेल द्वारा उदयपुर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद सभी सदस्यों को 15 चिकित्सा टीमों में विभाजित कर वाहनों के माध्यम से निर्धारित वनांचल क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविरों में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरत के अनुसार आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। परिषद का उद्देश्य उन दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां आज भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। परिषद के प्रांत सचिव श्री सत्यनारायण छीपा ने बताया कि इस सेवा अभियान का खर्च क्षेत्र के कार्यकर्ता बंधुओं एवं समाज के सहयोग से पूरा किया जाता है।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026