Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

आदर्श विद्या मंदिर राजा पार्क में ऑडिटोरियम का लोकार्पण, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी शुभारंभ।

शिक्षा का उद्देश्य केवल उदर पूर्ति नहीं माना, मानव जीवन का उद्देश्य नर से नारायण बनना है: डॉ रमेश अग्रवाल

By चंद्रशेखर April 02, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
आदर्श विद्या मंदिर राजा पार्क में ऑडिटोरियम का लोकार्पण, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी शुभारंभ।
आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, राजापार्क में ऑडिटोरियम के लोकार्पण के साथ ही सीबीएसई इंग्लिश मीडियम विद्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ रमेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, तथा विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा समाजसेवी वेदव्रत गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ। श्रेष्ठ विद्यार्थी और श्रेष्ठ परिणाम देने वाले अध्यापकों और भामाशाहों राजेश अग्रवाल, हर्ष बावेजा, योगेश धानुका, अभिनव बांठिया का सम्मान प्रबंध समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत वर्ष के ऋषियों ने शिक्षा का उद्देश्य केवल उदर पूर्ति नहीं माना, मानव जीवन का उद्देश्य नर से नारायण बनना है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु माता होती है, प्रारम्भ में बालक अपने परिवार से सीखता है फिर विद्यालय में आकर सीखता है ,जैसा उसे परिवेश मिलता है वैसा वह आचरण जीवन में करता है। सत्यवादिता अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, समय पालन ऐसे विभिन्न प्रकार के गुण विद्या मंदिर से ही आते हैं शिक्षा का माध्यम कोई भी हो लेकिन संस्कार सिंचन का कार्य बालक में अवश्य होना चाहिए, इस विद्यालय का गौरवपूर्ण स्थान रहा है हम सब का कर्तव्य है कि इस विद्यालय को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से अधिक सुदृढ़ करें। उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने उदबोधन में कहा कि आज का यह अवसर केवल एक भवन के उद्घाटन का नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग के शुभारंभ का प्रतीक है। विद्या भारती द्वारा संचालित यह विद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा का केंद्र रहा है, सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का आरंभ होना एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय से मेरा पुराना जुड़ाव है यहां कई कार्यक्रमों में आना हुआ था। इस विद्यालय की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद विस्थापित बन्धुओं के परिश्रम से यह विद्यालय स्थापित हुआ। उन्होंने अपना सब कुछ वहां छोड़ अपने जीवन को परिश्रम की पराकाष्ठा से पुनः प्रारंभ किया, राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों से यह विद्यालय शिक्षा का बड़ा केंद्र बना। इस विद्यालय में परिश्रम करने वाले हैं, अपना समय देने वाले हैं, उनका उद्देश्य धन कमाना नहीं है, उनका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव है। उनका विचार नई पीढ़ी को दिशा देना यह उनके अंतर मन में बसा है इसलिए यह विद्यालय अद्भुत है आदर्श विद्या मंदिर हमारी संस्कृति और विचारों का केंद्र है। भारतीय जीवन मूल्य पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनाने का कार्य यह विद्यालय वर्षों से करता आ रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक बाबूलाल, संघ के वरिष्ठ प्रचारक मूलचंद, जुगल किशोर, राजस्थान क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी, सह प्रांत प्रचारक विशाल के अलावा विधायक गोपाल शर्मा,बालमुकुंद आचार्य, अशोक परनामी,अजय पाल सिंह, रवि नैयर,अमित गोयल, पुनीत कर्णावट,एकता अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026