Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लू से बचाव के लिए दवा का वितरण

By चंद्रशेखर May 30, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लू से बचाव के लिए दवा का वितरण
जयपुर। राजस्थान क्षेत्र में भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए आरोग्य भारती जयपुर महानगर द्वारा लू, ताप-घात से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। दवा वितरण अभियान का अभियान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर समाज हित में ऐसे सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम किए जाते रहे है। इस बार नौ तपा की भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात व्यवस्था में लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अमृत गोली का वितरण किया गया साथ ही गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने तथा लू से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से संगठन ने पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं सहयोग का संदेश दिया गया। इस कार्य के दौरान आरोग्य भारती की प्रांत सह सचिव डॉ वृंदा राव, प्रांत कार्यालय सचिव डॉ अंकित गर्ग, आरोग्य मित्र आयाम प्रमुख डॉ देश दीपक वधवा एवं अमृत पासी उपस्थित रहे।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026