Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

By वीएसके डेस्क November 20, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार
जयपुर। भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष हैं। लोककला, लोक संस्कृति, लोक जीवनशैली, लोक पर्यावरण दृष्टि और लोक विज्ञान ने ही आधुनिक शास्त्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लोक को पिछड़ेपन और अपरिष्कृत सोच से जोड़कर देखना उचित नहीं है। यह बात प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकमंथन के महासचिव जे. नंदकुमार ने कही। वे गुरुवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'लोक' भारतीय जीवन दृष्टि का अभिन्न हिस्सा है। अंग्रेजी का 'फोक' शब्द लोक के व्यापक अर्थ और भाव को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर सकता। लोकमंथन की मूल परिकल्पना राष्ट्र की एकता और एकात्मता को मजबूत करने के साथ राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी को सामने लाना है। यह भारतीय लोकजीवन और ज्ञान परंपरा के विमर्श का राष्ट्रीय मंच है।
लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

राजस्थान के विभिन्न अंचलों में निकाली यात्रा

नंदकुमार ने बताया कि लोकमंथन-2026 से पहले राजस्थान के विभिन्न अंचलों में व्यापक यात्रा निकाली गई। इसके अंतर्गत ग्राम दर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभर में अब तक लोकमंथन के चार आयोजन और अनेक पूर्व-लोकमंथन कार्यक्रम हो चुके हैं। इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया है। युवाओं की सहभागिता नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की मूल चेतना से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि लोकमंथन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की परंपराओं, ज्ञान, जीवन मूल्यों और सामाजिक सहभागिता को समझने का अवसर है।
राजस्थान के विभिन्न अंचलों में निकाली यात्रा

मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकमंथन भारत की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की परंपराओं का उत्सव है। बदलते सामाजिक परिवेश में सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है। लोक परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने स्वागत समिति के सदस्यों से 'हम भारत के लोग' की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की मांड गायकी, घूमर, कालबेलिया नृत्य, कठपुतली कला, फड़ चित्रकला और स्थापत्य परंपरा की दुनिया में विशिष्ट पहचान है। लोकमंथन का जयपुर में आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। उन्होंने शेखावाटी की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 के आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया और हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 'हम भारत के लोग' थीम पर आधारित लोकमंथन-2026 का आयोजन 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा। बैठक में आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार सहित संत-महंत और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026

जयपुर में बनेगा देश का पहला हाईटेक स्काईडोम, 360 डिग्री प्रोजेक्शन से बदलेगी पूरी दुनिया

कूकस में 60 मीटर चौड़ा और 21 मीटर ऊंचा होगा डोम, एक साथ 5 हजार से अधिक मेहमानों की क्षमता; बिना पिलर के एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन तकनीक से हो रहा निर्माण

Nov 01, 2026