Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

By वीएसके डेस्क November 18, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह
जोधपुर। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की गाथाओं में मेजर शैतान सिंह भाटी का नाम अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक के रूप में दर्ज है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के रेजांगला मोर्चे पर उन्होंने जिस वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज भी भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति पाने वाले मेजर शैतान सिंह को उनके असाधारण पराक्रम के लिए मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

हजारों फीट की ऊंचाई पर दुश्मन से लिया लोहा

18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांगला क्षेत्र में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के जवानों का सामना चीनी सेना के भीषण हमले से हुआ। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीले और कठिन हालात के बीच भारतीय सैनिकों ने आखिरी सांस तक मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान कंपनी का नेतृत्व कर रहे मेजर शैतान सिंह ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे एक मोर्चे से दूसरे मोर्चे तक पहुंचते रहे और जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। जब सैनिक उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे तो उन्होंने अपनी चिंता छोड़कर जवानों को मोर्चे पर डटे रहने का आदेश दिया। अंततः देश की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

3 महीने बाद बर्फ में मिला था पार्थिव शरीर

रेजांगला की भीषण लड़ाई के करीब तीन महीने बाद 12 फरवरी 1963 को सेना की टुकड़ी को बर्फ में मेजर शैतान सिंह का पार्थिव शरीर मिला। उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे और हाथ में हथियार था। इसके बाद पार्थिव शरीर को जोधपुर लाया गया। 18 फरवरी को कागा तीर्थ पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कागा स्मारक पर आज होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम

मेजर शैतान सिंह की शहादत और अदम्य वीरता की स्मृति में जोधपुर के शीतला माता मंदिर रोड स्थित कागा तीर्थ पर स्मारक बनाया गया है। आज शाम को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान स्मारक पर सलामी देंगे। सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरवासी भी वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026

जयपुर में बनेगा देश का पहला हाईटेक स्काईडोम, 360 डिग्री प्रोजेक्शन से बदलेगी पूरी दुनिया

कूकस में 60 मीटर चौड़ा और 21 मीटर ऊंचा होगा डोम, एक साथ 5 हजार से अधिक मेहमानों की क्षमता; बिना पिलर के एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन तकनीक से हो रहा निर्माण

Nov 01, 2026