Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

विश्व हिन्दू परिषद शिक्षा वर्ग में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण का विशेष सत्र संपन्न

By चंद्रशेखर June 09, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
विश्व हिन्दू परिषद शिक्षा वर्ग में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण का विशेष सत्र संपन्न
विश्व हिंदू परिषद के परिषद शिक्षा वर्ग के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित भारतीय सत्र में प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण का एक विशेष एवं उपयोगी सत्र संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आशा लता एवं महावीर जी उपस्थित रहे। सत्र के दौरान वर्ग में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर तकनीक का सही उपयोग कर किसी व्यक्ति के प्राणों की रक्षा किस प्रकार की जा सकती है। प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से सहायता प्रदान कर सकें। कार्यक्रम में विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रचलित भ्रांतियों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन विषयों के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को सरल, सहज एवं प्रभावी ढंग से स्पष्ट करते हुए सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाने तथा उनके उचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। सत्र के उपरांत आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया गया। इस चर्चा से प्रतिभागियों की विषय संबंधी समझ और अधिक स्पष्ट एवं व्यापक हुई। इस अवसर पर जयपुर प्रांत से आए सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राधेश्याम जी एवं कुलदीप जी का विशेष सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026