Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन

राजस्थान ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट फाउंडेशन जयपुर की ओर से आयोजित थी संगोष्ठी

By चंद्रशेखर April 13, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन
भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन महाराजा संस्कृत आचार्य महाविद्यालय, गांधीनगर में किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बृजेश चंदोलिया, IAS- पंचायत राज विभाग, कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश बेरवा,कमिश्नर उच्च शिक्षा, मुख्य वक्ता सेवा भारती से महेंद्र भारती व संगठन के संरक्षक कन्हैया लाल बेरवाल,कुलाधिपति केंद्रीय विश्वविद्यालय,सागर अन्य की उपस्थिति में बनाया गया। डॉ.महेंद्र सिंह धांधू द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को डॉ. अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बृजेश चंदोलिया ने संविधान में लिखित कर्तव्य व संविधान की पदेन शक्तियों का वर्णन किया। अध्यक्ष ओम प्रकाश बेरवा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा सन 2022 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति निधि कोष की स्थापना की गयी है जिसका लाभ जनता को दिलाने हेतु फाउंडेशन के सभी सदस्यों को प्रयास करना चाहिए। मुख्य वक्ता महेंद्र भारती द्वारा सर्व समाज द्वारा सभी धर्म व जातियों को संगठित करने हुए संघ में सेवा भारती के कार्यों का वर्णन किया। संरक्षक कन्हैया लाल बेरवाल ने शिक्षा को वंचित समाज को मुख्य धारा में लाने के लिओये महत्वपूर्ण तत्त्व बताते हुए उसके लिए सबको प्रेरित करने का आवाहन किया कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन करते हुए हजारीलाल बैरवा ने राजस्थान ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट फाउंडेशन जयपुर की ओर से सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026