Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर झुंझुनूं में निकली 'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' युवा मैराथन

By चंद्रशेखर July 25, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम
झुंझुनूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर "एक दौड़ राष्ट्र के नाम" युवा मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शहीद स्मारक से सेठ मोतीलाल कॉलेज खेल स्टेडियम तक मैराथन निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भगवा टी-शर्ट पहने युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, जिला संघ चालक मानसिंह, नगर संघ चालक अनूप गाडिया, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज तथा जयपुर प्रांत सह-प्रचारक विशाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम
अपने संबोधन में क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि भारत का युवा राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है और उसे व्यक्तिगत सफलता के साथ राष्ट्र निर्माण को भी अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समाज में अशांति और अराजकता का वातावरण बनता है तो विकास की गति प्रभावित होती है। समाज का संगठित, संस्कारित और शक्तिशाली होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ अथवा विदेशी षड्यंत्रों के प्रभाव में समाज को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, जिससे राष्ट्रीय और सामाजिक सुरक्षा प्रभावित होती है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि केवल व्यक्तिगत करियर ही नहीं, बल्कि "कंट्री इज माय करियर" की भावना भी विकसित होनी चाहिए। संघ के विरोध का उल्लेख करते हुए निम्बाराम ने कहा कि पिछले 101 वर्षों में संगठन को रोकने और समाप्त करने के अनेक प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि संघ के बारे में "चार फीट जमीन में गाड़ देंगे" और "भगवा नहीं फहराने देंगे" जैसे बयान दिए गए थे, लेकिन समय के साथ ऐसे दावे करने वाले पीछे छूट गए, जबकि संघ आज देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर शाखाओं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति से प्रेरित अच्छे नागरिक तैयार करना है। उन्होंने देश के सामने जनसंख्या असंतुलन, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और सामाजिक विघटन जैसी चुनौतियों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करना होगा। उनके अनुसार राष्ट्र निर्माण का अर्थ केवल भौतिक विकास नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, नागरिक कर्तव्यों के पालन, स्वदेशी सोच और श्रेष्ठ आचरण से भी है।
राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज ने कहा कि युवा मैराथन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भावना और चरित्र निर्माण के संस्कार विकसित करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही राष्ट्र की प्रभावी सेवा कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भारत का युवा: निम्बाराम

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026