Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

काकोरी फ़िल्म की जयपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग : वास्तविक अभिनय के साथ आई तकनीक का जीवंत प्रयोग

By चंद्रशेखर December 22, 2025
समाचार › राजस्थान विविध
वास्तविक अभिनय के साथ आई तकनीक का जीवंत प्रयोग
जयपुर। काकोरी कांड की शताब्दी वर्ष के मौके पर अरावली फिल्म्स सोसाइटी ने सोमवार को काकोरी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के बाद प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने फिल्म की समीक्षा कर इसे एक नया और अविस्मरणीय अनुभव बताया। पहली बार इस फिल्म की स्क्रीनिंग 56वें फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया,गोवा, में ओपनिंग फिल्म ऑफ इंडियन पैरानोमा नॉन फीचर सेक्शन में हुई थी । अरावली फ़िल्म सोसाइटी के अनुरोध पर निर्माता निर्देशक ने फ़िल्म की विशेष प्रति स्क्रीनिंग हेतु सौंपी है। फ़िल्म में वास्तविक अभिनय के साथ आई तकनीक का जीवंत प्रयोग किया गया है जो युवा वर्ग को आकर्षित करता है। फ़िल्म ने स्वतंत्रता सेनानियों का शौर्य और त्याग दर्शाया है ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होने के साथ फ़िल्म देशभक्ति और मानवीय संवेदनाओं को बखूबी जाग्रत करती है। समीक्षा करते हुए साहित्य भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री मनोजकुमार ने कहा ऐसे निर्माता बधाई के पात्र हैं जो बिना किसी लाभ की आकांक्षा के, अनछुए विषयों पर देशभक्ति पूर्ण फिल्में बना रहे है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष वंदे मातरम् का भी शताब्दी वर्ष है पर फिल्म सिद्ध करती है कि वंदे मातरम् एक नारा नहीं देश भक्ति जगाने का मंत्र है जिसे क्रांतिकारियों ने हमे सौंपा है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के नायक अमर क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल महान साहित्यकार भी थे, जिन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला और सरफरोशी की तमन्ना जैसे गीतों की रचना की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म और विस्तृत होती तो और भी बेहतर होती। साहित्य भारती के चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री श्री विपिनकुमार ने बिस्मिल जी की शहादत के बाद उनकी माँ ने उनकी अंतिम यात्रा में उनके शव को खड़ा करवा कर के कहा था कि बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी मर नहीं सकते। वो देश की यादों में अमर रहेंगे। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के सामाजिक संकाय के अध्यक्ष प्रो. अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्रांतिकारियों के चित्र पर सिर्फ़ माला चढ़ाने से उनके सपने पूरे नहीं हो सकते। ऐसी फिल्में क्रांतिकारियों को मानवीय रूप में प्रस्तुत करती है जिससे लोग उनसे जुड़ते हैं और सहज ही उनमे देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा जागती है। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए अरावली फिल्म सोसाइटी के डायरेक्टर दिवस गौर ने बताया अरावली फ़िल्म सोसाइटी हर माह जयपुर में एक समाज उपयोगी रोचक फ़िल्म का निःशुल्क प्रदर्शन करती है। सोसाइटी के अनुरोध पर निर्माता निर्देशक ने फ़िल्म की विशेष प्रति स्क्रीनिंग हेतु सौंपी जिसके लिए हम उनके आभारी हैं

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026