Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

‘हम भारत के लोग’ का संदेश लेकर ‘लोक दर्शन यात्रा’ प्रारंभ

क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने पताका दिखाकर किया शुभारंभ, प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचेगी यात्रा

By वीएसके डेस्क September 01, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
‘हम भारत के लोग’ का संदेश लेकर ‘लोक दर्शन यात्रा’ प्रारंभ
जयपुर। राष्ट्रीय विचार कुंभ ‘लोकमंथन-2026’ के तहत मंगलवार को जयपुर स्थित लोकमंथन कार्यालय से ‘लोक दर्शन यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने यात्रा रथ को पताका दिखाकर प्रदेशव्यापी प्रवास के लिए रवाना किया। इस वर्ष लोकमंथन का केंद्रीय विषय ‘हम भारत के लोग’ रखा गया है। इसी भाव को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राक्-लोकमंथन अभियान के अंतर्गत यह यात्रा शुरू की गई है। यात्रा राजस्थान के सभी जिलों, गांवों और विभिन्न अंचलों में पहुंचेगी तथा वहां की लोक कला, संस्कृति, लोकज्ञान और परंपराओं से परिचित होगी।
‘हम भारत के लोग’ का संदेश लेकर ‘लोक दर्शन यात्रा’ प्रारंभ

लोक साधकों और युवाओं को जोड़ेगी यात्रा

यात्रा के माध्यम से सुदूर अंचलों में अपनी लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाले लोक साधकों, कलाकारों और युवाओं को लोकमंथन के वैचारिक मंच से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, राजस्थान के विविध लोक जीवन और सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ना भी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

दिसंबर में जयपुर में होगा मुख्य आयोजन

‘प्रज्ञा प्रवाह’ के वैचारिक अधिष्ठान एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला लोकमंथन विचारकों, शोधकर्ताओं, कलाकारों और लोक-साधकों का राष्ट्रीय मंच है। इससे पहले भोपाल (2016), रांची (2018), गुवाहाटी (2022) और हैदराबाद (2024) में लोकमंथन के चार आयोजन हो चुके हैं। लोकमंथन-2026 का पांचवां राष्ट्रीय आयोजन 4 से 6 दिसंबर 2026 तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा। शुभारंभ अवसर पर कहा गया कि भारत की शक्ति उसके लोकजीवन, ग्राम्य व्यवस्था और सांस्कृतिक विविधता में निहित है। ‘हम भारत के लोग’ केवल संविधान की प्रस्तावना का वाक्य नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत एकात्मता और सामूहिक शक्ति का भाव है। ‘लोक दर्शन यात्रा’ इसी भाव को प्रदेश के विभिन्न अंचलों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में लोकमंथन-2026 आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा वैचारिक समूह से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026