Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

मानसरोवर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं

By वीएसके डेस्क August 02, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
मानसरोवर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं
जयपुर, 2 अगस्त। पत्रकार रोड, मानसरोवर में रविवार को राष्ट्रीय मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन (NMO) जयपुर महानगर की सहभागिता से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, हड्डी एवं दर्द रोग विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट तथा योग गुरु ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।
मानसरोवर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर इस प्रकार के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान NMO जयपुर महानगर की सचिव डॉ. आशा लता तथा डॉ. राजकुमार ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। आयोजकों ने बताया कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
मानसरोवर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026