Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में कन्वर्जन का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार

आठ महिलाओं समेत नौ कर्मचारियों को जबरन बनाया मुस्लिम

By चंद्रशेखर April 10, 2026
समाचार › देश-विशेष
नासिक की  मल्टीनेशनल IT कंपनी में कन्वर्जन का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार
नासिक स्थित मल्टीनेशनल आईटी कंपनी TCS से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,कंपनी में यौन शोषण और जबरन कन्वर्जन के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि कंपनी के हिंदू कर्मचारी को संदिग्ध आरोपियों ने निशाना बनाया था। आइटी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीनियर कर्मचारी (टीम लीडर्स) पिछले चार साल से उन पर यौन शोषण एवं मतांतरण का दबाव डाल रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वहां आठ महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। सभी ने आरोप लगाया है कि उन्हें गोमांस खाने और आफिस में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। उनके अपने धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया। कन्वर्जन गिरोह के खिलाफ नासिक के अलग-अलग थानों में कुल 9 केस दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सक्रिय कन्वर्जन गिरोह के खिलाफ नासिक के अलग-अलग थानों में कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें केवल कन्वर्जन ही नहीं, बल्कि बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। जबरन कन्वर्जन और यौन शोषण केस में देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है, जबकि मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में 8 मामले दर्ज हैं। 4 मामले छेड़छाड़ और 3 मामले छेड़छाड़ व धार्मिक भावनाएं आहत से जु़ड़े हैं। गौरतलब है नासिक पुलिस द्वारा कन्वर्जन गिरोह मामले में दर्ज किए कुल 9 मुकदमे में देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में रेप का एक केस प्रमुख है, जबकि मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में कुल 8 मामले दर्ज किए गए है. कुल 9 मामलों में 4 मामले छेड़छाड़ के है, 3 मामले छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने और 1 मामला धार्मिक विद्वेष फैलाने का है। पुलिस ने मामले में कंपनी के छह टीम लीडर्स, एक एचआर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को 'कॉर्पोरेट जिहाद' भी कहा जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।

Related Articles

पोकरण में आज से ‘ड्रोनथॉन-2026’, युद्धक्षेत्र में परखी जाएगी स्वदेशी ड्रोन तकनीक

60 से अधिक रक्षा कंपनियां लेंगी हिस्सा; तेज गर्मी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में ड्रोन व काउंटर-ड्रोन प्रणालियों का होगा लाइव परीक्षण

Sep 14, 2026

विद्या भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक शुरू, शिक्षा में भारतीय दृष्टि और राष्ट्रभाव पर जोर

विद्या भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक शुरू, शिक्षा में भारतीय दृष्टि और राष्ट्रभाव पर जोर

Sep 11, 2026

'एक राष्ट्र, एक पाठ्यक्रम' ढांचे के तहत संबद्ध और स्वास्थ्य सेवा पाठ्यक्रमों में एकरूपता लाने के लिए यूजीसी की अधिसूचना जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा शिक्षा एवं व्यावसायिक मानकों को सुदृढ़ किया; यूजीसी ने एनसीएएचपी नियामक ढांचे के अंतर्गत 33 नई अवर स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री अधिसूचित की और 21 का पुनर्गठन किया

Sep 05, 2026

सभी राष्ट्र आगे बढ़ें, समृद्ध हों और मानव प्रगति में योगदान दें—यही हिंदुओं का स्वप्न है।

‘Hindu Vishwa Bandhu: Embrace the World in Friendship’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन

Aug 31, 2026