Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर सप्ताहभर होंगे कार्यक्रम

20 से 25 सितंबर तक व्याख्यान, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, दीनदयाल मेला और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी

By वीएसके डेस्क September 19, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर सप्ताहभर होंगे कार्यक्रम
जयपुर, 19 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर 20 से 25 सितंबर तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश चंद अग्रवाल, समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा एवं सचिव प्रतापभानू सिंह शेखावत ने किया। समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा ने बताया कि 25 सितंबर को धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर अपराह्न 3:30 बजे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय : एकात्म मानवदर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर स्मृति व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले होंगे। जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ओ.पी. अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इनसोलेशन एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति-समाजसेवी मनीष गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम में ‘हमने दीनदयाल उपाध्याय को देखा है’ पुस्तक तथा गत वर्ष हीरक जयंती के अवसर पर प्रस्तुत शोध पत्रों से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध करने वाले शोधार्थियों तथा वर्ष 2026 में राजस्थान से पद्मश्री के लिए चयनितों को सम्मानित किया जाएगा।

20 सितंबर को स्त्री विमर्श पर व्याख्यान

समिति के सचिव प्रतापभानू सिंह शेखावत ने बताया कि 20 सितंबर को समिति के महिला प्रकोष्ठ की ओर से ‘एकात्म मानव दर्शन एवं स्त्री विमर्श’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी होंगी तथा मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी होंगी। अध्यक्षता समाजसेविका एवं उद्योगपति श्रीमती अलका पांडे करेंगी तथा श्रीमती संगीता जांगिड़ विशिष्ट अतिथि होंगी। इसी दिन ‘दीनदयाल को जानो प्रतियोगिता’ का ऑनलाइन आयोजन भी किया जाएगा।
20 सितंबर को स्त्री विमर्श पर व्याख्यान

21-22 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

21 एवं 22 सितंबर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के विद्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंद कुमार मुख्य वक्ता होंगे। संगोष्ठी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

23 से 25 सितंबर तक दीनदयाल मेला

समिति के उपाध्यक्ष नीरज कुमावत एवं गजेन्द्र ज्ञानपुरिया ने बताया कि 23, 24 एवं 25 सितंबर को धानक्या स्मारक स्थल पर तीन दिवसीय दीनदयाल मेले का आयोजन होगा। मेले में तीनों दिन कबड्डी एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ दीनदयाल नाटक का मंचन, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में किसान चौपाल के साथ विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। तीनों दिन स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन करने आएंगे।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026