Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

798 केंद्रों पर 1.01 लाख विद्यार्थियों ने दी संघ शताब्दी यात्रा सामान्य ज्ञान परीक्षा

ब्लॉक स्तर पर हुई परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, प्रत्येक ब्लॉक से चयनित होंगे शीर्ष पांच प्रतिभागी

By डॉ. ईश्वर बैरागी August 09, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
798 केंद्रों पर 1.01 लाख विद्यार्थियों ने दी संघ शताब्दी यात्रा सामान्य ज्ञान परीक्षा
सीकर, 9 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास, सीकर की ओर से विभिन्न विद्यालयों में संघ शताब्दी यात्रा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। ब्लॉक स्तर पर हुई इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सीकर जिले में में 798 परीक्षा केंद्रों पर 1,01,799 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता का पाठ्यक्रम भारतीय इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रजीवन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की यात्रा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया। इसमें संत रविदास की 650वीं जयंती, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष, गुरु तेग बहादुर के बलिदान के 350वें वर्ष तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया।

महापुरुषों के जीवन और योगदान से जुड़े प्रश्न

प्रन्यास के सचिव राधाकिशन चोबदार ने बताया कि प्रतियोगिता का पाठ्यक्रम व्यापक और ज्ञानवर्धक रखा गया है। इसमें भगवान महावीर, भगवान देवनारायण, महाराजा सूरजमल और महाराणा प्रताप सहित विभिन्न महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और योगदान से संबंधित विषयों को स्थान दिया गया है। साथ ही भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रजीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग भी पाठ्यक्रम का हिस्सा रहे।

पंच परिवर्तन के विषय भी पाठ्यक्रम में

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषयों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य—को भी शामिल किया गया। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका तथा जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।
पंच परिवर्तन के विषय भी पाठ्यक्रम में

23 अगस्त को जिला स्तरीय परीक्षा

चोबदार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 29 जून से 25 जुलाई तक पंजीकरण कराया गया था। ब्लॉक स्तर की परीक्षा के बाद प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की जिला स्तरीय परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित होगी। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें भारत के इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रजीवन और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ सामाजिक सरोकार, राष्ट्रीय चेतना और नागरिक दायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026