Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

संतश्री पुलक सागर से मिले डॉ. मोहन भागवत, सामाजिक एकता और समरसता पर हुई गहन चर्चा

आचार्यश्री ने कहा- सामाजिक समरसता मजबूत करने में संघ की भूमिका अहम

By वीएसके डेस्क September 15, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
संतश्री पुलक सागर से मिले डॉ. मोहन भागवत, सामाजिक एकता और समरसता पर हुई गहन चर्चा
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने राजस्थान के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचकर राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज से भेंट की। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक राजनीति से इतर सामाजिक एकता, समरसता, समाज सुधार, गौ सेवा, मतांतरण तथा धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा और मंथन हुआ। भेंट के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कर वंदन-अभिनंदन किया। आचार्यश्री ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम है। आचार्यश्री ने डॉ. भागवत को भेंटस्वरूप ॐ की प्रतिकृति एवं एक पुस्तक प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. मोहन भागवत ने इंदौर की सरोज शाह द्वारा आचार्य पुलक सागर के प्रेरणादायी जीवन पर लिखित पुस्तक ‘एक और मुक्तिदूत’ का विमोचन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी अरुण जैन, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, मुरलीधर तथा श्री पुलक सागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संतश्री पुलक सागर से मिले डॉ. मोहन भागवत, सामाजिक एकता और समरसता पर हुई गहन चर्चा

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026