Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

सेवा भारती समिति का 15वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

By चंद्रशेखर April 26, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
सेवा भारती समिति का 15वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, अम्बाबाड़ी में जानकी नवमी के अवसर पर सेवा भारती समिति की ओर से 15वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। विवाह सम्मलेन में एक ही मंडप के नीचे 15 विभिन्न समाजों के 47 जोडों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लिये, जिनमे 7 अंतर्जातीय जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे। विवाह से एक दिन पूर्व मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत जैसी सभी पारंपरिक रस्में निभाई गईं। बारात विधाधर नगर महादेव मंदिर से बैंड-बाजे के साथ प्रारम्भ हुई जहां से सभी दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। दूल्हों द्वारा एक साथ तोरण का दृश्य अद्भुत था। तोरण के पश्चात वर-वधुओं की पारंपरिक तरीके से वरमाला करवाई गई। सेवा भारती समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरुप घरेलू उपयोग की सामग्री जसी पलंग, पंखा, आलमारी, बर्तन, सिलाई मशीन, कूलर, गैस, चूल्हा, प्रेस दीवार घडी, वर-वधू दोनों को हाथ घड़ी, वधुओं के लिए 51 साड़ियाँ, दो बेडशीट, गद्दा, तकिया, प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक केतली, डबल बेड कंबल, कारपेट, धार्मिक पुस्तकें, तुलसी का पौधा आदि प्रदान किये गए। जहां एक ओर देश-विदेश में जहां सोने के भाव आसमान छू रहे हैं, ऐसे समय में भी सेवा भारती द्वारा सोने व चांदी के नथ (नाक की लोंग) पायल, बिछुए, गले का सेट इत्यादि भी उपहार स्वरुप दिए गए। नगर निगम द्वारा सम्मलेन स्थल पर ही जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। खोजी द्वाराचारि श्री श्री 1008 श्री राम रीछपाल दास जी महाराज (त्रिवेणी धाम), वेदांती हरि शंकर दास जी महाराज (सियाराम दास की बगीची) एवं श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर् मनोहरदास जी महाराज (चिंता हरण काले हनुमान मंदिर मान सरोवर) आदि संतों ने उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026