Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NMO महानगर ने किया योग शिविर का आयोजन, बारिश में भी दिखा प्रतिभागियों का उत्साह

By चंद्रशेखर June 21, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NMO महानगर ने किया योग शिविर का आयोजन, बारिश में भी दिखा प्रतिभागियों का उत्साह
जयपुर, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) महानगर इकाई द्वारा रविवार को योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। "योग से निरोग" के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में खराब मौसम के बावजूद लोगों ने पूरे जोश से भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को एकाग्र करने का माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योगाभ्यास का संचालन योग गुरु ओम प्रकाश, दीप तनेजा एवं राजा सांखला ने किया। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम व अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान हुई वर्षा भी प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। सभी ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ योग किया। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। डॉ. रमेश अग्रवाल ने योग गुरुओं को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार जताया। इस अवसर पर NMO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुशील भाटी, डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. विजय दया, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एस. यादव, डॉ. राजकुमार हर्सवाल सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना आवश्यक है।

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026