Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

युवाओं से संवाद, राष्ट्र निर्माण की नई राह: ‘जेन-जी से संवाद’ में करियर से संस्कृति तक हुई चर्चा

By वीएसके डेस्क September 15, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
युवाओं से संवाद, राष्ट्र निर्माण की नई राह: ‘जेन-जी से संवाद’ में करियर से संस्कृति तक हुई चर्चा
झुंझुनू। बदलते समय में युवा पीढ़ी की सोच, अपेक्षाओं, चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को समझने के उद्देश्य से डाइट झुंझुनू में ‘जेन-जी से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल युग, करियर एवं जीवन की दिशा, परिवार और रिश्ते, मानसिक दबाव, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, भारतीय संस्कृति, नेतृत्व, सेवा तथा सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा अत्यंत प्रतिभाशाली, जागरूक और तकनीक के साथ कदमताल करने वाला है। आवश्यकता है कि उसकी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा मिले। उन्होंने कहा कि आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े रहना युवा जीवन को सार्थक बनाता है। मुकेश कुमार ने उपस्थित बालक-बालिकाओं से भारतीय इतिहास के गुरु गोविंदसिंह के चारों साहेबजादों, स्वामी विवेकानंद तथा भारत की नारियों रानी लक्ष्मीबाई और रानी पद्मिनी के जीवन-चरित्र से प्रेरणा लेने और उनके आचरण को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जिला प्रचारक भगतसिंह ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संस्था या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा अपनी क्षमता, समय और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाजहित में करें तो व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और भारतीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के बीच संवाद का एक सार्थक सेतु तैयार करना था।

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026