Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमकाथाना में युवा संसद का आयोजन

35 प्रतिभागियों ने समसामयिक मुद्दों पर रखे विचार

By चंद्रशेखर August 06, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमकाथाना में युवा संसद का आयोजन
नीमकाथाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमकाथाना नगर में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड संघचालक गजानंद एवं प्रांत व्यवस्था प्रमुख कैलाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। युवा संसद में 35 प्रतिभागियों ने सत्ता पक्ष, विपक्ष और लोकसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न संसदीय भूमिकाओं का प्रभावी निर्वहन किया। अविनाश ने प्रधानमंत्री, पूरण ने लोकसभा अध्यक्ष तथा चंदन प्रकाश ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सारिका यादव ने किया। प्रश्नकाल के दौरान प्रतिभागियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी, सड़क दुर्घटनाएं, वायु प्रदूषण, अग्निवीर योजना, महंगी होती शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न उठाए। सत्ता पक्ष की ओर से प्रधानमंत्री एवं विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों ने विपक्ष के सवालों के जवाब प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीमकाथाना नगर के करीब 200 प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमकाथाना में युवा संसद का आयोजन
युवा संसद के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश ने "विचार सनातन का" विषय पर बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं से यह प्रश्न करे— "हम कौन थे, हम क्या हैं और हमें क्या बनना है?" यही आत्मचिंतन राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने चरित्र, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को युवा जीवन का आधार बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026